इनपुट डिवाइस क्या होते हैं? | What is Input Device in Hindi - Grekky Gyan : हिंदी में ज्ञान

Grekky Gyan : हिंदी में ज्ञान

Grekky Gyan(ज्ञान) पर हिंदी मे आप टैकनोलजी के बारे मे जान सकते है हम यहाँ आने वाली नयी टैकनोलजी के बारे मे लोगो को हिंदी मे जानकारी देते है। आप जहा पर कंप्यूटर प्रोसेसर, रैम, इंटरनेट बैंकिंग, और कोई भी तकनीक के बारे मे जान सकते है। हम यहाँ पर सभी विषय के बारे मे हिंदी मे लिखते हैं जिससे की आपको सभी बाते समझ मे आ जाए।

Breaking

Thursday, September 27, 2018

इनपुट डिवाइस क्या होते हैं? | What is Input Device in Hindi

रोज की ज़िन्दगी मे इनपुट डिवाइस को हम सभी ने इस्तेमाल किया है परन्तु आज भी बहुत ऐसे कंप्यूटर और लैपटॉप के उपयोगकर्ता है जो ये नहीं जानते की इनपुट डिवाइस क्या होते हैं?, इनपुट डिवाइस किसे कहते है और इसको कंप्यूटर मे हम कैसे इस्तेमाल करते है। आज आप इस लेख मे इनपुट डिवाइस के बारे में जानेंगे।
इनपुट डिवाइस क्या होते हैं? What is Input Device in Hindi

इनपुट डिवाइस क्या है?
इनपुट डिवाइस कंप्यूटर और लैपटॉप का वह भाग हे जिसके जरिये हम कंप्यूटर को निर्दिष्ट प्रदान करते हे और वह जानकारी इनपुट डिवाइस के दुवारा कंप्यूटर के अंदर चली जाती हैं जैसे कुंजीपटल (कीबोर्ड), माउस, स्कैनर, ध्वनिग्राही (माइक्रोफोन) आदि आते हैं। हमे जब भी कंप्यूटर या लैपटॉप को कोई निर्देश देना हो तो वे इनपुट डिवाइस दुवारा दिया जाता है। इनपुट डिवाइस के जरिये हम किसी भी कंप्यूटर को आदेश दे सकते हे जिसे कीबोर्ड के कोई बटन दबा कर उससे कोई करिये करना हो या फिर माउस का इस्तेमाल करके किसी डाटा को कापी करना हो यह सब काम इनपुट डिवाइस के जरिये होता हैं। एक बार आप आउटपुट डिवाइस के बारे में भी जरूर पढ़े।

इनपुट डिवाइस के प्रकार
  • कीबोर्ड
  • माउस
  • चित्र स्कैनर
  • माइक्रोफोन
  • खेल नियंत्रक
  • वेब कैमरा
  • टचपैड, आदि होते है

कीबोर्ड
कंप्यूटर की शुरुवात से ही कंप्यूटर मे कोई शब्द लिखने के लिए कीबोर्ड का इस्तिमाल होता आ रहा है। यहाँ तक की हम हर डिवाइस में लिखने लिए कीबोर्ड का इस्तिमाल ही करते हैं परन्तु इसकी बनावट डिवाइस के मुताबिक बदल दी जाती हैं। जैसे पहले के फ़ोन मे दबाने वाले बटन हुआ करते थे मगर अब कंप्यूटर जैसा ही कीबोर्ड बनाया गया और इसका इस्तेमाल सभी फ़ोन मे किया जाता हैं। कीबोर्ड के अंदर एक सर्किट बोर्ड लगा होता है और सरे बटन सर्किट बोर्ड से जुड़े होते है जैसे ही कोई बटन दबाया जाता है तो सर्किट बोर्ड की मदद से कंप्यूटर यह लेता है कोनसा बटन दबाया गया है और उस बटन के अनुसार आपको परिणाम देता हैं।

माउस
कंप्यूटर की शुरुवात से ही इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता हैं। कंप्यूटर या लैपटॉप पर हमको किसी आइकॉन को खोलने के लिए माउस का इस्तिमाल करते है। माउस मे भी बहुत प्रकार होते है जिसको हम अपनी पसंद के अनुसार ले सकते है यह बाजार में छोटे-बड़े सभी प्रकार दे देखने को मिलते हैं। इसको कंप्यूटर को जल्दी चलाने के लिए इस्तिमाल करते हैं।कीबोर्ड की तुलना मे माउस की मदद से कंप्यूटर को ज्यादा तेज़ी से चलाया जाता हैं। माउस के निचे एक छोटी लेज़र लगी होती है जैसे आप माउस को हिलाते है तो लेज़र की मदद से कंप्यूटर को पता चल जाता है की अब उसको माउस का पॉइंटर को किस दिशा में हिलना हैं।

चित्र स्कैनर
स्कैनर डिवाइस कंप्यूटर के साथ जोड़ा ज्यादा वाला एक बहुत उपयोगी यंत्र है जिसकी मदद से कोई कागजी या चित्र को स्कैनर दुवारा कंप्यूटर मे डाला जाता है। इसके चित्र स्कैनर के दुवारा किसी भी दस्तावेज़ को कागज़ी प्रति से इलेक्ट्रॉनिक प्रति बनाया जाता है और इसको ईमेल और मोबाइल फ़ोन पर आसानी से भेजा या सुरक्षित रखा जाता हैं। स्कैनर मे बहुत सारे छोटे-छोटे कैमरा लगे होते है जिसकी मदद से वे एक तस्वीर बना कर कंप्यूटर को भेज देता है जिससे दस्तावेज़ को आप कंप्यूटर स्क्रीन पर देख पाते हैं।

माइक्रोफोन

माइक्रोफोन का उपयोग दुनिया मे सभी लोग करते है इसको लैपटॉप, कंप्यूटर, कैमरा मे, वीडियो में आवाज डालने और फ़ोन में बात करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह आवाज रिकॉर्ड करके दूसरे व्यक्ति की तरफ भेजता है जिससे दूसरा व्यक्ति आसानी से आपकी आवाज सुन्न सके। जब हम कोई आवाज रिकॉर्ड करते है तो वे आवाज माइक्रोफोन के जरिये आपके कंप्यूटर के अंदर जाती है और इसको आप कंप्यूटर मे लगे स्पीकर दुवारा सुन्न सकते है।

वेब कैमरा
कंप्यूटर पर वेब कैमरा वीडियो कालिंग के लिए किया जाता है यह आपकी वीडियो को रिकॉर्ड करके कंप्यूटर के अंदर रखता है और इंटरनेट के माधियम से दूसरे वियक्ति के कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखता है। आज-कल के सभी फ़ोन मे यह काम फ़ोन के सामने वाले कैमरा की मदद से किया जाता है और आसानी से वीडियो कालिंग हो जाती है परन्तु पहले के समाये मे इसको एक बहुत महंगा डिवाइस माना जाता था और बहुत कम लोग इसको इस्तेमाल करते थे।

टचपैड
लैपटॉप मे होने वाले माउस की जगह टचपैड ने ली है। टचपैड अंदर लगी लेज़र की मदद से आपकी उंगली को खोज लेता है और उंगली के स्थान-परिवर्तन अनुसार आपके कंप्यूटर पर माउस का पॉइंटर अपना स्थान-परिवर्तन करता हैं। इसकी अंदर लगी लेज़र आपकी उंगली का डाटा बनती लेती है और वे डाटा को कंप्यूटर मई भेज कर आपकी स्क्रीन पर माउस पॉइंटर को चलती हैं।

मैंने इस लेख के जरिये आपको इनपुट डिवाइस के बारे मे बताया हैं की इनपुट डिवाइस क्या हैं?, यह कितने प्रकार के होते हैं? और यह कैसे काम करते हैं?। अगर आपको किसी डिवाइस के बारे मे जानना है की वे इनपुट डिवाइस है या आउटपुट डिवाइस आप हमे कमेंट करके बता सकते है या फिर कांटेक्ट फॉर्म भर कर बता सकते है हम आपके सवाल का उतर जरूर देंगे। 

1 comment:

  1. Situs Judi Slot Online & Judi Bola Online Gacor Terbaik 2021
    Seperti Slot 제주도 출장샵 Online, Judi Bola, DominoQQ, 계룡 출장샵 Joker123, 하남 출장샵 PlaynGo, Pragmatic Play, 당진 출장안마 Spadegaming, Joker Play, Microgaming, 춘천 출장샵 SBOBET, Habanero, Game

    ReplyDelete