मदरबोर्ड क्या होता है?, कैसे काम करता है? | What is motherboard?, how it works? Information in Hindi - Grekky Gyan : हिंदी में ज्ञान

Grekky Gyan : हिंदी में ज्ञान

Grekky Gyan(ज्ञान) पर हिंदी मे आप टैकनोलजी के बारे मे जान सकते है हम यहाँ आने वाली नयी टैकनोलजी के बारे मे लोगो को हिंदी मे जानकारी देते है। आप जहा पर कंप्यूटर प्रोसेसर, रैम, इंटरनेट बैंकिंग, और कोई भी तकनीक के बारे मे जान सकते है। हम यहाँ पर सभी विषय के बारे मे हिंदी मे लिखते हैं जिससे की आपको सभी बाते समझ मे आ जाए।

Breaking

Thursday, September 27, 2018

मदरबोर्ड क्या होता है?, कैसे काम करता है? | What is motherboard?, how it works? Information in Hindi

नमस्ते, आज के समये मे हम सभी लोग कंप्यूटर और लैपटॉप जरूर चलाते है और सभी यह जानते है की कंप्यूटर के अंदर मदरबोर्ड लगा होता है। परन्तु बहुत लोग यह नहीं जानते है की मदरबोर्ड क्या होता है? यह मदरबोर्ड कैसे काम करता है और इसके अंदर बहुत सरे भाग लगे होते हे कुछ भाग मदरबोर्ड के साथ जुड़े होते है और कुछ भाग तार की मदद से जोड़े जाते हे। आज हम इस लेख मे आपको बताने वाले है की मदरबोर्ड क्या होता है?, यह कैसे काम करता है? और इसके साथ जुड़ने वाले भाग को क्या कहते है।
मदरबोर्ड क्या होता है?, कैसे काम करता है? What is motherboard?, how it works? Information in Hindi

मदरबोर्ड क्या होता है और यह कैसे काम करता है?
कंप्यूटर में मदरबोर्ड सभी भाग को जोड़ने का काम करता है और उनसे कारिये करवाने का काम भी मदरबोर्ड ही करता है। अगर कंप्यूटर के मदरबोर्ड से एक भी भाग निकल दिया जाये तो कंप्यूटर स्टार्ट नहीं होगा। जब तक मदरबोर्ड के सभी भाग ठीक से कार्य नहीं करेंगे जैसे प्रोसेसर, रैम, हार्ड डिस्क और बिजली की आपूर्ति सही से नहीं मिलेगी उस समये तक आपका कंप्यूटर चालू नहीं होगा।

मदरबोर्ड के मुख्य भाग क्या है?
  1. प्रोसेसर
  2. रैम
  3. बॉयस
  4. बैटरी
  5. एजीपी स्लॉट
  6. पीसीआई स्लॉट

१ प्रोसेसर
मदरबोर्ड मे प्रोसेसर दो प्रकार के होते है पहला होता है एकीकृत प्रोसेसर जो मदरबोर्ड कंपनी दुवारा ही मदरबोर्ड के अंदर लगा आता है और दूसरा हें बाहरी प्रोसेसर जो मदरबोर्ड पर अलग से लगाना पड़ता है। आपको कोनसा मदरबोर्ड लेना चाहिए, आपको बाहरी प्रोसेसर वाला मदरबोर्ड लेना चाहिए कियोकि इसकी आप समये के साथ उन्नति कर सकते है।

एक कंप्यूटर और लैपटॉप पर लगने वाला प्रोसेसर बहुत आवश्यक भाग हे। बहुत कंपनियों मदरबोर्ड का निर्माण करती हे और कोनसा प्रोसेसर किस मदरबोर्ड के लिए सही होगा यह बताना बहुत मुश्किल होता है। क्योंकी मदरबोर्ड पर बहुत सारी पिन होती हे ओर वेसी ही पिन प्रोसेसर पर ही होनी चाहिए। अगर पिन अलग होती है तो वे मदरबोर्ड पर प्रोसेसर को जोड़ा नही जा सकता है।

२. रैम
जैसे मदरबोर्ड में प्रोसेसर के दो प्रकार होते है वैसे ही रैम में भी दो प्रकार होते है एकीकृत रैम और बाहरी रैम। इंटरनल रैम में आपके पास एक सीमित रैम होती हें जैसे २ जीबी और ४ जीबी जिसको आप वृद्धि नहीं सकते है। परन्तु बाहरी रैम में आपको मदरबोर्ड पर रैम को अलग से लगाना होता है जिसमे आप अपनी इच्छा से रैम उन्नति कर सकते है।

३. बॉयस
अपने मदरबोर्ड में बहुत सेटिंग्स देखि होगी जैसे कंप्यूटर मे सेटिंग्स सेव होना, सिस्टम का टाइम, BIOS और अन्य छोटी छोटी सेटिंग्स सेव रहती हैं। जब आप अपने कंप्यूटर को शुरू करते हैं तो पहला पेज शो होता हैं वो BIOS की सेटिंग्स दिखता हैं। अगर कंप्यूटर मे से BIOS मिटा दी जाए तो आपका कंप्यूटर शुरू नहीं होगा और आप उसमे कोई भी ऑपरेटिंग सिस्टम इंस्टॉल नहीं कर पायंगे।

४. बैटरी
आपने कंप्यूटर को खोला होगा तो मदरबोर्ड के पास एक छोटी बैटरी होती हैं जो देखने मे किसी काम की नहीं लगती। परन्तु अगर मदरबोर्ड से बैटरी को निकाल दिया जाए तो आपका कंप्यूटर शुरू नहीं होगा और यह बैटरी ख़राब हो जाए तो आपके कंप्यूटर का टाइम और तिथि बदलती रहेगी। परनतु इसकी ख़राब होने की संभावना बहुत कम होती हे और इस बैटरी की उम्र दस साल तक होती हैं।

५. एजीपी स्लॉट
अगर अापने कंप्यूटर मे ग्राफ़िक कार्ड का इस्तेमाल किया हैं तो आपको इसका इस्तेमाल पता होगा परन्तु अगर अपने कम्यूटर में ग्राफ़िक कार्ड नहीं लगाया हैं और लगाने की सोच रहे हैं तो आपको इस स्लॉट की जरुरत पड़ेगी। इस स्लॉट का रंग काला होता हें जिसको मदरबोर्ड पर इसको आसानी से पहचान जा सकता हैं। अगर आपको कोई ग्राफ़िक कार्ड लगाना हें तो वे ग्राफ़िक कार्ड इसके ऊपर ही लगाया जाएगा।

६. पीसीआई स्लॉट
मदरबोर्ड पर सफ़ेद रंग के आपको काफी स्लॉट देखने को मिलते हैं जिसको बहुत से उपकरण के लिए उपयोग में लिया जाता हैं जैसे साउंड कार्ड लगाना, कंप्यूटर मे नेटवर्क हार्डवेयर जैसे वाई - फाई को स्थापित करना और भी इसके अन्य काम होते हैं जिसके लिए इसको ही उपयोग में लिया जाता हैं।

आज अापने इस लेख में मदरबोर्ड के बारे मे ज्ञान प्राप्त किया हैं। अगर आपको मदरबोर्ड के बारे मे ओर भी जानना हो तो आप हमको निचे कमेंट बॉक्स मे लिख कर बताये हम आपको जल्द से जल्द आपके प्रश्न का उतर देंगे।

No comments:

Post a Comment